भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने गुरुवार दोपहर 12 बजे पंजाब में रेलें रोककर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार, संयुक्त किसान मोर्चा की लंबित मांगों को तुरंत लागू करे। किसानों पर सरकारी जबर किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।